{"_id":"5c4761f9bdec224b6317a8f6","slug":"131548182009-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे समेत उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे समेत उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से परेशान किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका के बाबा ने शोहदे समेत परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवार देर शाम 14 वर्षीय किशोरी ने अपने घर के अंदर भूसा भरे कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के बाबा ने थाने में शोहदे और उसके दो भाइयों व एक भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि शोहदे ने तीन दिन पहले नातिन के साथ छेड़छाड़ की थी। यह बात नातिन ने अपनी मां को बताई। पहले तो लोकलाज की वजह से पुलिस को सूचना नहीं दी। 21 जनवरी की सुबह जब वह लोग शोहदे के घर शिकायत करने गए, तो वहां शोहदे समेत दो भाइयों और भाभी ने गालीगलौज कर अपमानित किया। इससे क्षुब्ध होकर नातिन ने भूसे वाले कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शोहदे और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
किशोरी के आत्महत्या करने का मामला