{"_id":"5c1a97bdbdec2256ce08101e","slug":"131545246653-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला धसने से युवक की मौत, चचेरी बहन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीला धसने से युवक की मौत, चचेरी बहन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हसेरन/खड़िनी। क्षेत्र के फूलपुर गांव में मिट्टी खोदते समय टीला ढह जाने से चचेरे भाई-बहन दब गए। हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन घायल हो गई।
फूलपुर निवासी शिवरतन बाथम का पुत्र शिवा (15) अपने ताऊ पातीराम की पुत्री राखी (19) के साथ गांव के बाहर ईंट भट्ठा के पास से मिट्टी खोदने गए थे। बुधवार की शाम पांच बजे मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया, जिससे दोनों भाई-बहन दब गए। आस-पड़ोस खेतों में काम करा रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला, तब तक शिवा की मौत हो चुकी थी, बेहोशी की हालत में राखी को हसेरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही हसेरन चौकी प्रभारी संजय यादव व खड़िनी चौकी प्रभारी महेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
टीला धंसने से युवक की मौत, चचेरी बहन घायल
- खुदाई के समय फूलपुर गांव में हुआ हादसा