{"_id":"5c9d0ccebdec22140f076360","slug":"121553796302-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से हाथापाई कर वारंटी को भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से हाथापाई कर वारंटी को भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की गिहार कालोनी में वारंटी को पकड़ने गई कोतवाली पुलिस के साथ वहां की महिलाओं ने हाथापाई कर अभियुक्त को मौके से भगा दिया। हालांकि पुलिस इस घटना से इनकार कर रही है।
नगर की गिहार कालोनी निवासी विजय गिहार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। कोतवाली पुलिस उसे पकड़ने कालोनी में पहुंची और दबोचने का प्रयास किया। महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इससे पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक हुई। हालत हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच वारंटी विजय गिहार मौके से भाग निकला। मजबूरन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस संबंध में कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि हाथापाई जैसी कोई घटना नहीं हुई है। वारंटी विजय गिहार को पुलिस गिहार कालोनी में पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर वह भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं सकी।