{"_id":"5c2133b7bdec2256b262e504","slug":"121545679799-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतगृह के कैशियर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीतगृह के कैशियर ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (कन्नौज)। सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य के शीतगृह में कैशियर रहे युवक ने सोमवार को घर में खुदकुशी कर ली। उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट में जिला पंचायत सदस्य पर उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया गया है। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। भाजपा नेता सुब्रत पाठक के समझाने पर परिजनों ने करीब दो घंटे बाद सड़क से हटे। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता, उनके ब्लॉक प्रमुख भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव का जलालाबाद के तिलपई मार्ग पर श्रीराम शीतगृह है। इसमें गांव तेरारागी निवासी संजय उर्फ संजू (35) पुत्र रमेश चंद्र अग्निहोत्री करीब एक साल से कैशियर था। सोमवार सुबह कमरे में संजय का शव मफलर से बने फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। शीतगृह मालिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर परिजनों ने सुबह करीब 10 बजे जीटी रोड पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि उत्पीड़न के चलते संजय ने 15 दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी। रविवार को देवीपुरवा निवासी भूरा यादव हिसाब करने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। आरोप लगाया कि रजनीकांत यादव, उनके भाइयों और अन्य ने संजय के साथ मारपीट की। सूचना पर एसडीएम शैलेष कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल नागेंद्र पाठक पहुंच गए।
सड़क से शव का प्रयास करने पर परिजनों की पुलिस से नोकझाेंक हो गई। मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, गोपाल तिवारी, दिलीप, राकेश ने जैसे तैसे परिजनों को समझाकर करीब 12 बजे जाम खुलवाया। संजय की पत्नी निशा देवी ने जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव, छोटे भाई और जलालाबाद ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, भाई विमलकांत यादव, भूरा पुत्र रामपाल निवासी देवीपुरवा और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
शीतगृह के कैशियर ने फांसी लगाकर जान दी
परिजनों ने जीटी रोड पर शव रखकर लगाया जाम
जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा