फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   खानपुर गांव में चार घरों में चोरी

खानपुर गांव में चार घरों में चोरी

Tue, 11 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खानपुर गांव में चार घरों में चोरी

विज्ञापन

सौरिख। थानाक्षेत्र के ग्राम खानपुर के चार घरों से रविवार रात चोर सवा लाख से अधिक नगदी सहित लाखों के जेवर उठा ले गए। सुबह टूटे बक्से खेतों में पड़े मिले। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की लेकिन तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की।


सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी जवाहर सिंह यादव पुत्र शोभाराम दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। कैंसर से पीड़ित होने के कारण इस समय गांव में रहकर मिनी पीजीआई सैफई में इलाज करवा रहे हैं। रविवार रात जवाहर सिंह, जमुना देवी और मां कमलादेवी के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। सोमवार सुबह परिजन सोकर उठे तब चोरी का पता चला। जवाहर ने बताया कि इलाज के लिए 55 हजार रुपये के अलावा सोने के दो हार, झुमकी, दो जंजीर, पांच अंगूठी, दो जोड़ी तोड़िया और कमरबंद बक्से में रखे थे। गांव पहुंची पुलिस छानबीन कर रही थी, इसी बीच पता चला कि उदयवीर सिंह यादव पुत्र होरीलाल के घर से भी चोर बक्सा उठा ले गए हैं। उनके घर में भी चोर दीवार फांदकर ही घुसे थे।
विज्ञापन


उदयवीर ने बताया बक्से में 10 हजार रुपये और कीमती सामान था। इसी तरह गांव के एयरफोर्स से रिटायर ओम प्रकाश यादव के घर से भी चोर एक बक्सा ले गए। उनके घर में चोर छत के रास्ते से घुसे थे। ओम प्रकाश ने बताया कि बक्से में 65 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, बैंक की पासबुक और मैडल थे। ओम प्रकाश के घर से चोरी हुआ बक्सा श्याम सिंह के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की चौथी वारदात रज्जू सिंह पुत्र मानसिंह जाटव के घर हुई। इनके घर से भी चोर बक्सा उठा ले गए। रज्जू ने बताया बक्से में पांच हजार रुपये, अंगूठी और अन्य सामान था। चोर मोबाइल फोन भी उठा ले गए। वारदात के वक्त रज्जू सिंह पत्नी निशा व नाती अर्जुन के साथ घर में ही सो रहे थे। पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने तो तहरीर मिलने से ही इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि सूचना पर मौके पर छानबीन कर ली गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


खानपुर गांव में चार घरों में चोरी
सवा लाख नगदी सहित लाखों के जेवर उठा ले गए चोर
तहरीर देने पर भी दर्ज नहीं की गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 10सीएचबीपी51- खेत में पड़ा बक्सा और बिखरा सामान।
फोटो 10सीएचबीपी53- दरवाजे का टूटा ताला दिखातीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed