फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   घूरा डालने को लेकर विवाद, दो घायल

घूरा डालने को लेकर विवाद, दो घायल

Fri, 01 Jun 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
घूरा डालने को लेकर विवाद, दो घायल
घूरा डालने को लेकर विवाद, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। कसावा चौकी अंतर्गत ग्राम नगला तालपार में खाली पड़ी जमीन पर घूरा डालने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया।
ग्राम नगला तालपार निवासी शहीद पुत्र रज्जाक अली अपने घर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर पिछले काफी समय से घूरा डाल रहा था। शुक्रवार को जब वह घूरा डालने पहुंचा, तभी उसके पड़ोसी कल्लू पुत्र जबर अली ने उस जमीन पर अपना बताते हुए घूरा डालने से मना किया। इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगे। मारपीट में शहीद और कल्लू घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची कसावा चौकी पुलिस दोनों घायलों को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

.........................


केबिल बदलवाने की मांग
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी विकास पुत्र वेदप्रकाश ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मोहल्ला बजरिया में पुस्तकालय के पीछे रखे ट्रांसफार्मर की केबिल खराब हो गई है। जनहित को ध्यान में रखते हुए उसका बदला जाना आवश्यक है। उन्होंने केबिल बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed