फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दूसरे दिन भी ढंगरा गांव में छाया रहा मातम

दूसरे दिन भी ढंगरा गांव में छाया रहा मातम

Tue, 16 Apr 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ढंगरा गांव में छाया रहा मातम

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सड़क हादसे के दूसरे दिन भी गांव में मातम छाया रहा। जीटी रोड हाईवे से रामनगर गांव जाने वाले रोड पर हुए सड़क हादसे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई थी। 28 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से 14 घायलों को रेफर किया गया था। सोमवार को गांव में चूल्हे तक नहीं जले। हादसे से पीड़ित लोग मदद की आस में हैं।
ढंगरा गांव के लोग जवारे विसर्जन के लिए उधरनपुर गांव स्थित काली नदी पुल पर गए थे। लौटते समय रामनगर गांव रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी। गांव के आयुष (6) पुत्र अंकित उर्फ रिंकू, प्रिया (4) पुत्री साहब सिंह, खुशबू (12) पुत्री सुरेश की मौत हो गई थी। 28 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष व्याप्त है। इनका कहना है कि घटना के दिन अस्पताल में कई दलों के नेता हालचाल लेने पहुंचे। हर किसी ने मदद का आश्वासन दिया, मदद के नाम पर कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


दर्द से कराहते लोग फिर पहुंचे अस्पताल
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर 14 घायलों को रेफर कर दिया गया। कई घायलों की हालत नाजुक है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद घायल शशिकांत, सोनी, शीतल, शिवानी, सविता, रंजना, आकाश, काजल, चांदनी, कविता, मयंक, ममता, शिल्पा, कल्पना, सुधा, रिंकी, रूबी, फौजी, नीतू, दीपक, दिलीप, रोहन, अंकुश, सोमवती, रामबेटी गांव पहुंच गए थे। यह सभी पूरी रात दर्द से कराहते रहे। आराम न मिलने पर सभी घायल सोमवार की सुबह दोबारा सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ढंगरा गांव के राजकुमार पुत्र जवाहर सिंह ने ट्रैक्टर चालक कुंवरपुर जनूं निवासी साबिर पुत्र सरमन सिंह व ट्रैक्टर मालिक मूलचंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चालक ने शराब पीकर तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर रामनगर रोड पर नाले के पास ट्रैक्टर पलट दिया। प्रिया, आयुष व खुशबू की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए थे।


दूसरे दिन भी ढंगरा गांव में छाया रहा मातम
मदद की आस में मृतकों व घायलों के परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed