{"_id":"5cab8f55bdec2214195acb3a","slug":"11554747221-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदने की धमकी देकर लापता हुई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में कूदने की धमकी देकर लापता हुई युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने भाई को फोन कर नहर में कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद वह लापता हो गई। किशोरी के लापता होने की जानकारी लिखित रूप से थाने में दी गई है।
थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि एक भाई एक स्कूल में चतुर्थश्रेणी पद पर कार्यरत हैं। वह स्कूल में ही रहते हैं। उनके फोन पर एक अप्रैल को किसी अन्य मोबाइल से फोन आया। छोटी बहन ने कहा कि वह नहर में कूदने जा रही है। यह जानकर वह और भाई नहर पुल पर पहुंचे। देखा कि बहन की चप्पलें नहर पुल के पास रखी हुई थीं। काफी तलाश के बाद पता नहीं चला। 4 अप्रैल को सूचना मिली कि बहन को उसके भाई का साला अपने एक अन्य साथी के साथ ले गया है। बहन घर में रखे 54 हजार रुपये भी ले गई। अब वह लोग जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।