{"_id":"5c97cdbbbdec2213f10ddccc","slug":"11553452475-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन मिला लापता महिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथे दिन मिला लापता महिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। ठठिया थाना क्षेत्र के कुड़ना पुल के पास महिला का शव बरामद हुआ। शिनाख्त होने के बाद मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री चार दिन से लापता थी। उसकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।
औरैया जनपद के विधूना थानांतर्गत ग्राम दरियापुर निवासी हाकिम सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री मधु कुमारी की शादी 19 मई 2014 को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रियनपुर्वा निवासी विमलेश पुत्र रामदास से की थी। उसकी पुत्री के दो बच्चें हैं, जिनमें बड़ा लड़का मयंक (4) व पांच माह की एक पुत्री है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को उनकी पुत्री अचानक लापता हो गई थी। उसका शव ठठिया थाना क्षेत्र के कुड़ना पुल के आगे रविवार की शाम करीब 4 बजे मिला। मृतका के पिता हाकिम सिंह ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। महिला का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही उमर्दा चौकी प्रभारी अमर बहादुर व हसेरन चौकी प्रभारी संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।