फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   करंट से किसान के बेटे की मौत

करंट से किसान के बेटे की मौत

Sat, 15 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
करंट से किसान के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सौरिख। क्षेत्र के गांव नगला डड़ुअन में शुक्रवार को खेत की मेड़ बांधते समय किसान के दो बेटे बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। किसान ने अंगौछे से खींचकर छोटे बेटे को बचा लिया लेकिन बड़े की मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने को प्रयास किया लेकिन थानाध्यक्ष ने समझाकर उन्हें शांत करा दिया। एसडीएम ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

सौरिख थानाक्षेत्र गांव नगला डड़ुअन निवासी नरेशचंद्र राजपूत बेटे राजेश (35) और नितिन के साथ शुक्रवार को खेत पर मेड़ बांध रहे थे। मेड़ पर बिजली का सीमेंटेड पोल लगा था। पोल के पास राजेश फावड़े से घास हटाते समय करंट की चपेट में आ गया। छोटे भाई को हाथ खींचने के प्रयास में छोटा भाई नितिन भी करंट की चपेट में आ गया। समझदारी से दिखाकर नरेश ने अंगौछे से खींचकर पहले छोटे बेटे को अलग किया। इस बीच करंट से राजेश की मौत हो गई। किसान की चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना कर आपूर्ति बंद कराकर नितिन को सीएचसी भेजा, जहां से उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। बिजली विभाग की लापरवाही से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला, एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। परिजनों ने बताया कि राजेश के परिवार में पत्नी श्यामा के अलावा दो वर्ष की पुत्री प्रियांशी है। घायल नितिन राजपूत विजयविद्रोही महाविद्यालय नादेमऊ से बीटीसी का छात्र है। नरेश की मेड़ पर लगे खंटे की ब्रेकिट में एक इंसूलेटर काफी पहले टूट था। तार लोहे के ब्रेकिट से छूटे के कारण पोल में करंट आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



करंट से किसान के बेटे की मौत
दूसरा बेटा गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर,
क्रासर
खेत पिता के साथ मेड़ बांधते समय हुआ हादसा



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed