फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पुलिस पर हमले के तीन आरोपियों का नहीं लगा सुराग

पुलिस पर हमले के तीन आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Sun, 10 Mar 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के तीन आरोपियों का नहीं लगा सुराग
कन्नौज। पुलिस लाइन में सर्विलांस टीम पर हमला कर छुड़ाए गए आरोपी की पत्नी समेत परिवार के तीन लोगों को तलाशने में पुलिस असफल है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मैनपुरी समेत इटावा में छापे मार रही है।
विज्ञापन



इंदरगढ़ से धान लदे ट्रक चोरी के मामले में सर्विलांस टीम ने चार मार्च को मैनपुरी के नगला रमन निवासी बारदाना व्यापारी कृपाल सिंह उर्फ कल्लू यादव को गिरफ्तार किया था। कृपाल की पत्नी संगीता देवी परिवार के अलावा कोतवाली मैनपुरी में एसएसआई संजेश कुमार के साथ पति की तलाश में पुलिस लाइन पहुंची थीं। पति को सर्विलांस टीम की गिरफ्त में देखने के बाद संगीता ने परिजनों के साथ सर्विलांस टीम पर हमला कर पति कृपाल को छुड़ा लिया था। इस दौरान सर्विलांस टीम के सिपाही सुधीर कुमार और राहुल घायल हो गए। सिपाही सुधीर कुमार ने बबलू उर्फ राजेश यादव पुत्र जहान निवासी नगला रमन मैनपुरी, ऋषि यादव पुत्र मनोज निवासी यादव नगर मैनपुरी, मनोज यादव पुत्र हवलदार निवासी जगतापुर मैनपुरी, नेत्रपाल यादव निवासी जगतापुर और कृपाल की पत्नी संगीता देवी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छह मार्च को पुलिस ने कृपाल सिंह समेत बबलू और ऋषि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार संगीता देवी, मनोज, नेत्रपाल तक पुलिस टीमें नहीं पहुंच सकी हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पुलिस टीमों ने मैनपुरी और इटावा में छापे मारे। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस पर हमले के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
पुलिस लाइन में सर्विलांस टीम पर हमले की आरोपी महिला समेत तीन आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed