{"_id":"5b4104e64f1c1bba248b50a1","slug":"111530987750-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम और टूरिस्ट बस में भिड़ंत, एक की मौत, 24 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम और टूरिस्ट बस में भिड़ंत, एक की मौत, 24 घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। दिल्ली से गोरखपुर जा ही टूरिस्ट बस की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात डीसीएम से भिड़ंत हो गई। इस दौरान डीसीएम रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। वहीं, बस पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। इनमें से दो को कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में पांच नेपाली यात्री भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शव को मेडिकल कालेज के शवगृह में रखवाया गया। शुक्रवार रात दिल्ली के आनंद बिहार से मां लक्ष्मी टूरिस्ट बस सर्विस की एक बस 50 यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए निकली थी। रात करीब एक बजे ठठिया थानाक्षेत्र के बहसुईया गांव के पास ओवरटेक करते समय बस की आगे चल रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी जबकि बस एक्सप्रेस-वे पर ही पलट गई। हादसे में विजय कुमार (34) पुत्र नंद कुमार गांव बथना थाना पिपरा कोठी बिहार की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस और ठठिया थाना प्रभारी अमर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया। बस से सभी घायलों और मृत व्यक्ति को निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इमरजेंसी में भर्ती यात्रियों में बिहार के द्रोणपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र केदारनाथ और बदांयू निवासी आमिर पुत्र परवेज की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद बस और डीसीएम चालक फरार हो गए। बाद में क्रेन की सहायता को बस को सीधा खड़ा किया गया। इसमें घायलों का जो भी सामान मिला, उसे पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया।
ये लोग हुए घायल-
बच्चू लाल साहनी (30) पुत्र बलदेव साहनी निवासी कमालपुरा कोठी थाना मारू मुजफ्फरपुर, हीरा (45) पुत्र चंद्रा बागोंन निवासी नेपाल, रणधीर शाह (45) पुत्र राजेंद्र शाह निवासी जमुआ थाना बेगजनिया सीतामढ़ी बिहार, अखिलेश सिंह (34) पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी तालिमापुर थाना जामो सिवान बिहार, अरुण कुमार ठाकुर (23) पुत्र केदार नाथ ठाकुर निवासी द्रोणपुर मुजफ्फरपुर बिहार, विनोद सरदार (29) पुत्र भूपेंद्र सरदार निवासी कोल्हुआ थाना शंकरपुर मधीपुर बिहार, मिथलेश कुमार (34) पुत्र रामकरन राय निवासी ताजपुर थाना लालगंज वैशाली, आमिर (28) पुत्र परवेज निवासी बदायूं, बाबूलाल साहनी (28) पुत्र बालदेव साहनी निवासी कमालपुरा कोठी थाना मारू मुजफ्फरपुर, मुन्नाकुमार (18) पुत्र रामबालक निवासी मशहेटा थाना मारू मुजफ्फरपुर, संदीप (40) पुत्र कुलन ठाकुर निवासी छाछा थाना मैयाम चिली मिल दरभंगा, अरुण साहनी (25) पुत्र श्री कृष्ण साहनी निवासी चक्की सोहागपुर डूंडी मुजफ्फरपुर, अशोक यादव (40) पुत्र भृगनाथ यादव निवासी कोखा, देवरिया, गजेंद्र राय (40) पुत्र गणेश राय निवासी खजनी थाना सिकरी गंज गोरखपुर, योगेंद्र यादव (25) पुत्र राजपति निवासी अमेया थाना झंगहा गोरखपुर, अशफाक (29) पुत्र खलील निवासी मीनापुर मुजफ्फरपुर, परवेज खान (21) पुत्र जाकिर खान निवासी शिवपुर दीनदारपुर साउथ वेस्ट दिल्ली, शेखरनाथ अधिकारी (37) पुत्र दीनानाथ अधिकारी निवासी इलाम बाइस थाना दमक झापा नेपाल, युवराज (43) पुत्र दीर्खा बहादुर निवासी इटहरा थाना सिजुआ मोरम नेपाल, नागेंद्र बहादुर (38) पुत्र चंद्र बहादुर निवासी धनकुटा मूला घाट नेपाल, नावा रतस राम (34) पुत्र सूर्य बहादुर निवासी पृथ्वी नगर थाना सोमवारी झापा नेपाल, लाल बाबू गुप्ता (38) पुत्र रामअवध निवासी ठाठी सिकरी गंज गोरखपुर, जगराम (50) पुत्र सोमई निवासी खलीलाबाद संत कबीर नगर, सचिन कुमार (20) पुत्र कैलाश निवासी भौंती थाना सोनवर्षा सीतामढ़ी बिहार।
कई अन्य भी घायल
ठठिया। हादसे में करीब 20 अन्य लोगों के भी मामूली रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि ये लोग अन्य साधनों से अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए। इनमें से कुछ लोगाें को साधन के लिए रातभर एक्सप्रेस-वे पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची तो शुरू हुआ राहत बचाव कार्य
ठठिया। हादसे के बाद बस के पलट जाने और अंदर फंसे लोगों को तब मदद मिली जब पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्र था कि सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों को खदेड़ा
ठठिया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे के नीचे पलटी डीसीएम में लदा आलू-प्याज एक्सप्रेस-वे के साथ ही गाड़ी के आसपास फैल गया। इन्हें तड़के मौके पर पहुंचे ग्रामीण अपने साथ उठाकर ले जाने लगे। पुलिस की जब इन पर नजर पड़ी तो इन्हें खदेड़ दिया।