{"_id":"5c2fa893bdec2256c822bac3","slug":"101546627219-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। कस्बे के गांधी नगर में शुक्रवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, पति और ससुरालीजन घर पर नहीं थे। पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ित करने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैनपुरी जिले के किशनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी महेश चंद्र पुत्र होरीलाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पुत्री प्रीती (22) की शादी लगभग तीन साल पहले तालग्राम के गांधीनगर निवासी सुमित पुत्र ढपल्लू के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति प्रीती को प्रताड़ित करता था। शुक्रवार सुबह प्रीती ने फोन कर ले जाने की बात कही थी। वह घबराई हुई थी। महेश के अनुसार वह गांधीनगर पहुंचा तो कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर प्रीती का शव लटक रहा था। पति और परिजन घर में नहीं थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट के समक्ष दरोगा राकेश कुमार ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुमित मजदूरी और उसके पिता ट्रक चलाते हैं। सुमित सुबह निकल गया था, पिता भी बाहर थे। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पिता ने प्रताड़ित करने की तहरीर दी है। पोस्टर्माम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
पति और ससुरालीजन घर पर नहीं थे
पिता ने दी प्रताड़ित करने की तहरीर
फोटो-10 मृतका प्रीती (फाइल फोटो)।