फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मर्दानी बन अकेले तीन शोहदों से भिड़ी छात्रा

मर्दानी बन अकेले तीन शोहदों से भिड़ी छात्रा

Wed, 10 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मर्दानी बन अकेले तीन शोहदों से भिड़ी छात्रा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थानाक्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही इंटर कालेज की छात्रा से मनचलों ने रास्ते में घेर कर छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर ग्रामीणों ने शोहदों की जमकर पिटाई की। इस बीच दो शोहदे भाग गए जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना इंदरगढ़ गांव की एक छात्रा तालग्राम के एक गांव में मामा के घर रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है। कालेज से घर लौटते समय सुनसान इलाके के रास्ते में तीन युवकों ने घेर कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस बीच छात्रा दिलेरी दिखाते हुए शोहदों से भिड़ गई और तेज आवाज में चिल्लाने लगी। छात्रा की आवाज सुनकर आस-पास खेतों काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव ताहपुर निवासी एक शोहदे को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि छात्रा ने पुलिस को तहरीर देने से मना कर दिया। वहीं, पुलिस हिरासत में शोहदे को छुड़ाने के लिए कई लोग थाने में जमे रहे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने कहाकि शोहदे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के चलते इंटर कालेज में कुछ दिन पहले प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने छात्राओं को हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी थी। इस संबंध में छात्राओं को जागरूक भी किया गया था। छात्रा ने बताया पुलिस की ओर दी गई सीख व नसीहत से उत्साहित होकर मनचलों से भिड़ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आगे भी छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में बराबर अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मर्दानी बन तीन शोहदों से भिड़ गई छात्रा
क्रासर
- शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भी शोहदों को धुना
- दो भाग गए एक शोहदे को पकड़ पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed