फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दहेज के खातिर मां-बेटी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

दहेज के खातिर मां-बेटी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
दहेज के खातिर मां-बेटी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज की मांग न पूरी होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में पति, ससुर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

किस्तियापुर गांव निवासी सोनी पुत्री सुरेश चंद्र की शादी पांच साल पहले विशुनगढ़ निवासी गिरजेश उर्फ देवेश पुत्र महेश चंद्र के साथ हुई थी। पिता सुरेश चंदर ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी की थी। शादी के कुछ साल तक सब ठीक रहा फिर पुत्री गौरी के जन्म लेते ही ससुरालीजन दहेज का दबाव बनाने लगे। पिता सुरेश चंद्र ने दो बार उनकी मांगों को पूरा किया। इसके बाद ससुरालजनों ने 50 हजार की और मांग की लेकिन भाई व पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। जिससे कारण उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई बार पंचायत बैठी, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने, साल 2017 में मारपीट कर पुत्री गौरी के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता सुरेश ने कई बार ससुराल जाकर सुलह समझौते का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो भगा दिया गया। तालग्राम थाना पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति गिरजेश उर्फ देवेश, सास मीना देवी व ससुर महेश चंद्र पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिता पू्री करता रहा ससुरालीजनों की मांग
- शिकायत करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed