{"_id":"63a9e0948f52bf17312828af","slug":"crime-theft-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp73559069","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मकान का ताला तोड़ चोरों ने पार की नकदी व जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मकान का ताला तोड़ चोरों ने पार की नकदी व जेवरात
विज्ञापन
छिबरामऊ। सराय गूजरमल (नई बस्ती) में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। गृहस्वामी ने साढ़े तीन लाख के नुकसान का अंदेशा व्यक्त किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छिबरामऊ के देहात क्षेत्र सराय गूजरमल निवासी भगवानदास बाथम परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। छह दिसंबर को बेटी की शादी में सभी घर आए थे। शादी समारोह के बाद 13 दिसंबर को घर में ताला डालकर सभी दिल्ली चले गए। रविवार को चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर लिए।
सोमवार सुबह ताले टूटे देख पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी भगवानदास के नौगाई निवासी दामाद सुशील कुमार को दी। सुशील ने मौके पर जाकर देखा तो कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले टूटे थे, तथा कीमती सामान गायब था। सुशील की सूचना पर भगवानदास ने बताया कि बक्सों में लगभग तीन लाख के जेवरात व पचास हजार रुपये रखे थे। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
भगवान दास के न पहुंचने के कारण चोरी की तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।