{"_id":"62f003790a210c1b725b220a","slug":"crime-sucide-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7117706105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कन्नौज। संदिग्ध हालात घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला। कन्नौज में किराये के मकान में रह रहे परिजन रोते-बिलखते गांव पहुंचे। युवक की मां ने परिवार के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली इलाके के नेरा गांव निवासी रावेंद्र कटियार के 18 वर्षीय पुत्र शिवओम का शव घर के कमरे में रविवार को लटका मिला। युवक की मां गुड्डी देवी ने तहरीर में बताया कि वह कन्नौज शहर में एक प्राइवेट क्लीनिक पर काम करती है। परिवार के साथ कमरा लेकर वहीं रहती है। उनके बेटे को परिवार के ही लोगों ने बुलाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
जानकारी मिलते ही मानीमऊ चौकी प्रभारी जसवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।