फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,sucide,kannauj,kannauj news

पत्नी के मायके से न आने से नाराज पति ने लगाई फांसी

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime,sucide,kannauj,kannauj news
सौरिख (कन्नौज)। फोन पर पत्नी के सुबह मायके से लौटने की बात से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन माह पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एटा जनपद के थाना अलीगंज के तिसौरी गांव निवासी रामशंकर का बेटा विमल अपनी पत्नी शीला के साथ नगर के सीएसबी रोड पर महेश प्रताप के मकान में किराये पर रह रहा था। शनिवार को शीला मैनपुरी जनपद के ढकरोई मायके चली गई। इससे नाराज विमल ने शनिवार की शाम पत्नी को फोन कर वापस आने लिए कहा, लेकिन उसने सुबह आने की बात कही। इस पर विमल ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शीला जब वापस आई तो पति को फंदे पर झूलता देखा। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। जानकारी पाकर सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शीला की पहली शादी एटा जनपद के थाना अलीगंज के तिसौरी निवासी सुधाकर मिश्रा से हुई थी। वह सुधाकर के साथ यहां कस्बे के सीएसबी रोड के पास महेश प्रताप के मकान में किराये पर रहती थी। सुधाकर को शराब पीने की लत थी। एक ओमनी कार खरीद कर किराये पर चलाता था। करीब नौ माह पहले सुधाकर की मौत के बाद शीला ने सुधाकर के गांव के ही विमल कुमार से तीन माह पहले कोर्ट मैरिज की थी। विमल भी यहीं रह रहा था। मेहनत मजदूरी कर भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed