{"_id":"62e6d4c42be0bd2af4328c5a","slug":"crime-protest-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7105349180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलशान की कब्र पर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलशान की कब्र पर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
छिबरामऊ। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर खां ग्राम पश्चिमी मडै़या में दिलशान के पिता जहांगीर से मिलने के लिए पहुंचे। कब्र की रखवाली कर रहे जहांगीर को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अब्बास गाजी से फोन पर वार्ता कराई।
रविवार को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर खां पश्चिमी मडै़या पहुंचे। यहां दिलशान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बाद में पुत्र के कब्र की रखवाली कर रहे पिता जहांगीर से मिलने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। जहांगीर ने कहा कि पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं है। पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर चुकी है। शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने तक दिन-रात कब्र की रखवाली करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। दिलशान को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। फोन से प्रदेश अध्यक्ष अब्बास गाजी को मामले की जानकारी दी। दरअसल, दिलशान उर्फ राजा एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि घड़ी चोरी करने का आरोप लगाकर विद्यालय के तीन शिक्षकों ने दिलशान की बेरहमी से पिटाई की थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।