{"_id":"62d064461c366b6488542f33","slug":"crime-police-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7075743178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : छेड़छाड़ में दर्ज की दुष्कर्म की रिपोर्ट, नाराज परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : छेड़छाड़ में दर्ज की दुष्कर्म की रिपोर्ट, नाराज परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
सौरिख। दो माह पूर्व गांव के बाहर कूड़ा डालने गई युवती से दुष्कर्म कर ऑडियो बनाने के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। नाराज परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए पुलिस पर जबरन तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया।
चपुन्ना चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो माह पहले युवती गांव के बाहर कूड़ा डालने गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव निवासी सत्यवीर ने मित्र रामनिवास के सहयोग से युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील ऑडियो बना लिया। शिकायत करने पर ऑडियो वायरल करने की धमकी दी। 12 जुलाई को युवती खेतों की तरफ जा रही थी, तभी इन लोगों ने रोक कर साथ चलने का दबाव बनाया। साथ न जाने पर युवक ने ऑडियो वायरल कर दिया। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित युवती का आरोप है कि पुलिस ने जबरन तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने समझा बुझाकर 164 के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया। तब कहीं युवती मेडिकल कराने के लिए तैयार हुई।