फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Crime: Woman body found in pond

Kannauj Crime: तालाब में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Sep 2022 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kannauj Crime: Woman body found in pond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कन्नौज जिले में मोतीपुर्वा गांव में तीन दिन से लापता महिला का शव बुधवार को घर से दो सौ मीटर दूर गांव के बाहर तालाब में मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। महिला के बच्चों ने बताया कि तीन दिन पूर्व पिता और मां के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद से मां लापता थी।

विज्ञापन


तालग्राम थानाक्षेत्र के मोतीपुर्वा निवासी राजपाल गुरसहायगंज स्थित कोल्ड स्टोरेज में लोडिंग और निकासी बाबू की नौकरी करता है। सोमवार रात से लापता हुई उसकी पत्नी सुधा देवी पाल (35) का बुधवार सुबह गांव के बाहर तालाब में शव मिला। इससे तालाब के पास भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


सुधा के पुुत्र नागेेंद्र (13), दिव्यांशु (11), पुुत्री दीक्षा (9), दीपिका (6) हैं। पुलिस ने जब नागेंद्र और दिव्यांशु से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम पिता और मां के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद वे सो गए। मंगलवार सुबह पता चला कि मां कहीं चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने राजपाल को पत्नी की हत्या कर शव फेंकने की आशंका में हिरासत में ले लिया। वहीं तालग्राम के सिरसा गांव निवासी सुधा के भाई अनूप सिंह ने राजपाल पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। अनूप सिंह ने बताया कि सुधा की 2009 में राजपाल से शादी हुई थी। राजपाल अक्सर बहन से मारपीट करता था। इधर, थाना प्रभारी ने जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को राजपाल ने पत्नी सुधा देवी के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने किसी व्यक्ति के साथ पत्नी के चले जाने की कही थी। पुलिस छानबीन कर रही थी। इसी दौरान शव मिलने की सूचना मिली। आशंका है कि राजपाल ने सुधा की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

गलत संगत से पहली पत्नी ने छोड़ दिया था साथ

राजपाल की पहली शादी कोतवाली गुरसहायगंज के गड़रियनपुर्वा में रहने वाली युवती से हुई थी। राजपाल की गलत संगत के कारण उसे छोड़कर वह चली गई थी। पहली पत्नी ने राजपाल के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। दोनों के बीच समझौता होने के बाद राजपाल ने सुधा से दूसरी शादी की थी।

खनन कर समतल जमीन को बना दिया तालाब
जिस तालाब में सुधा देवी का शव मिला है, वह खनन कर बनाया गया है। अवैध ढंग से ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर जेसीबी लगाकर क्षेत्र के खनन माफिया ने यह काम किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप ने बताया कि काफी समय पहले खनन हुआ था। अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed