{"_id":"6318e799b2f9b8758066699e","slug":"crime-murder-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7169338162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : शराब पिलाने के बाद की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : शराब पिलाने के बाद की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
कन्नौज। गोली मारने के बाद ईंट से सिर कूंचकर अज्ञात युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। हत्यारोपियों ने शराब ठेके पर पहले युवक को खूब शराब पिलाई। इसके बाद खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड में एक महिला भी शामिल है। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त और हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव निवासी किसान राम नारायण मिश्रा के खेत में मंगलवार सुबह 30 से 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। बुधवार को थाना प्रभारी कमल भाटी के हाथ अहम सुराग मिले हैं। मढ़पुरा गांव के देशी शराब ठेके पर दो व्यक्तियों के साथ युवक शराब पीते हुए सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में दिखाई दिया है। ठेके के पास एक महिला भी खड़ी हुई है। युवक महिला से अश्लील हरकतें भी करते वीडियो में दिखाई दिया है। इसके बाद सभी लोगों को खेतों की ओर जाता हुुआ देखा गया है।
यह पूरा वीडियो चार सितंबर का है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उसके साथ शराब पी रहे दो व्यक्तियों और महिला की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।