फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,murder,kannauj,kannauj news,up news

पंजाब से दोस्त के साथ आकर की थी प्रेमिका की हत्या

Mon, 01 Aug 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,kannauj,kannauj news,up news
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी रामवीर और विष्णु। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। तय शादी तोड़ने के बाद प्रेमिका की हत्या कर शव जंगल में दबाने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। प्रेमी पंजाब से दोस्त के साथ आया था। गला दबाकर प्रेमिका को मार डाला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवादा गांव निवासी राजाराम की 22 वर्षीय बेटी रूबी आईटीआई कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस का दावा है कि 28 जनवरी को उसके प्रेमी ठठिया थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव निवासी रामवीर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात में कन्नौज कोतवाली के हिमालीपुरा निवासी उसके दोस्त विष्णु ने सहयोग किया था।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों की निशानदेही पर रपरा के जंगल में गड्ढे से रूबी का कंकाल बरामद होने के बाद रविवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि रामवीर निवादा में मामा सुरेश, वीरभान और रघुवीर के यहां आता था। करीब छह साल पूर्व पड़ोस में रहने वाली रूबी से उसकी जान-पहचान हो गई थी। परिजनों की सहमति से दोनों की शादी भी तय हो गई थी। रामवीर पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। एक हादसे में रामवीर का पैर टूट गया था। इसके कारण रूबी ने शादी करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जनवरी को रामवीर पंजाब से दोस्त विष्णु के साथ रूबी से मिलने आया था। यहां से शादी समारोह में जाने के लिए रूबी को बैठाकर तीनों खैरनगर पहुंचे। यहां रामवीर ने विष्णु को बाइक से उतार कर रूबी के साथ जंगल जाने की बात कही। जंगल में रूबी की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया था। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि रूबी के कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया है। डीएनए टेस्ट के लिए नमूने भेजे गए हैं।
इस तरह पुलिस को मिली सफलता
रूबी के गायब होने पर परिजनों को आशंका हुई कि उसे रामवीर अपने साथ पंजाब ले गया है। जहां वह काम करता है। मई में परिजनों ने रामवीर और उसकी व बहन पर रूबी को लापता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर एसआई हेमंत कुमार ने जांच की तो रूबी का मोबाइल विष्णु के पास मिला। रामवीर अक्सर पंजाब से कन्नौज आता है। वह ऑनलाइन एक ही टिकट बुक करता था। इससे पुलिस को शक हुआ कि रूबी की हत्या की गई है।
बहन की शादी कराने का विष्णु को दिया था लालच
पूछताछ में सामने आया कि हत्याकांड में शामिल होने से विष्णु ने रामवीर को मना कर दिया था। इसके बाद जब रामवीर ने विष्णु से कहा कि वह अपनी बहन की शादी उसके साथ कर देगा, तो विष्णु तैयार हो गया। वारदात से तीन दिन पहले दोनों पंजाब से आए। तिर्वा में शराब पीने के बाद हत्या की साजिश रच डाली।

रूबी के बड़े भाई सोनू की भी हुई थी हत्या
रूबी के परिजनों ने बताया कि उसके बड़े भाई सोनू की भी मुंबई में आठ वर्ष पूर्व संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से सभी परिजन पहले से परेशान थे और अब रूबी की हत्या होने से परिजनों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed