फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,murder,kannauj,kannauj news

भांजे की हत्या कर खून से सनी कुल्हाड़ी ले थाने पहुंचा मामा

Mon, 23 May 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,kannauj,kannauj news
कन्नौज के हसेरन के दरियाई नगला में घटना की जानकारी लेते एसपी प्रशांत वर्मा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन (कन्नौज)। ग्राम दरियाई नगला में घर के बरामदे में सो रहे भांजे की मामा ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सुनील (32) पिछले 20 वर्ष से ननिहाल सौरिख थाना क्षेत्र के दरियाई नगला में रह रहा था। रविवार रात उसने मामा सूरजपाल के साथ शराब पी। इसी दौरान सुनील और सूरजपाल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद सुनील सोने चला गया। इसी बीच सूरजपाल ने सोते समय सुनील पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह हत्यारोपी सूरजपाल हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी, सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी के भतीजे बबलू की तहरीर पर सूरजपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूरजपाल को जेल भेज दिया गया है। बबलू ने बताया कि सुनील की पत्नी अपने दो बच्चे के साथ दो माह पहले मायके बिहार चली गईं थीं। तब से लौटी नहीं। सूरजपाल की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इसके बेटे शहर से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो माह से मामा भांजे घर पर अकेले रह रहे थे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में वारदात करना कबूल किया है। पश्चाताप में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

चार साल पहले पिता ने की थी मां की हत्या
सुनील कुमार के पिता भीकम सिंह ने साल 2018 में पत्नी शकुंतला की हत्या कर दी थी। इस मामले में सुनील ही वादी था। उसके पिता वर्तमान में अनौगी जेल में बंद हैं और लकवे की बीमारी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल से ननिहाल में रह रहा था सुनील
मूल रूप से मैनपुरी के गोपालपुर थाना एलाऊ निवासी सुनील कुमार पिछले 20 सालों से ननिहाल ग्राम नगला दरिया में रह रहा था। दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था। छोटा भाई शिवम गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। सुनील की शादी बिहार की आरती के साथ हुई थी। उसके एक बेटी व एक बेटा है। वह एक माह पहले ही दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई है।

कन्नौज के हसेरन के दरियाई नगला में वारदात के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

कन्नौज के हसेरन के दरियाई नगला में वारदात के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

कन्नौज के हसेरन के दरियाई नगला में  इसी चारपाई पर दिया गया था वारदात को अंजाम। संवाद

कन्नौज के हसेरन के दरियाई नगला में इसी चारपाई पर दिया गया था वारदात को अंजाम। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

कन्नौज के हसेरन के दरियाई नगला में  हुई हत्या...सुनील कुमार (फाइल फोटो)।

कन्नौज के हसेरन के दरियाई नगला में हुई हत्या...सुनील कुमार (फाइल फोटो)।- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed