{"_id":"62e42c2cb0953e4f1a39bdf2","slug":"crime-misbehave-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7101943144","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी कर रहे युवक को भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी कर रहे युवक को भीड़ ने पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। छात्राओं से छेड़खानी करने वाले युवक को हिंदूवादी युवा नेताओं ने पीट दिया। पुलिस ने युवक को घायल हालत में विनोद दीक्षित अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ भी कर रही है।
शहर के मकरंदनगर चौराहे के पास पल्सर बाइक सवार युवक छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। कुछ छात्राओं ने इसकी सूचना हिंदूवादी युवा नेताओं को दी। युवक वहां से निकलकर एसबीएस कॉलेज मैदान के पास बाइक खड़ी कर एक दुकान में घुसने लगा। पीछा करते हुए युवा नेता वहां पहुंच गए। युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निरीक्षक क्राइम जितेंद्र कुमार ने युवक को विनोद दीक्षित चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने पर हिंदूवादी युवा नेता इधर-उधर हो गए।
कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि युवक नहारघाटी मानीमऊ का रहने वाला है। उसकी बाइक को कब्जे में लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।