फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,misbehave,kannauj,kannauj news,up news

विद्यालय में बच्चे का फॉर्म भरने पहुंची महिला को शोहदे ने पीटा

Sat, 30 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime,misbehave,kannauj,kannauj news,up news
सौरिख। कर्री गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे का फॉर्म भराने पहुंची महिला की शोहदे ने पिटाई कर दी। शिक्षकों ने स्कूल के अंदर महिला की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पति मुंबई में ऑटो चलाता है। महिला पांच साल के बच्चे के साथ घर में अकेले रहती है। करीब तीन माह से महिला को कर्री गांव का गुड्डन परेशान कर रहा था। गुरुवार को महिला बच्चे का प्राथमिक विद्यालय में छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने जा रही थी।
विज्ञापन

महिला को देखकर गुड्डन ने चेहरे पर गमछा बांध लिया और उसका पीछा करते हुए स्कूल में पहुंच गया। यहां शिक्षकों और बच्चों के सामने गुड्डन ने महिला को पीट दिया। शिक्षकों ने इसका वीडियो बना लिया। शिक्षकों ने गुड्डन को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने वीडियो को सोशल साइट पर वायरल कर दिया। वीडियो का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और पीड़िता को थाने बुलाया। जानकारी करने के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर गुड्डन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed