{"_id":"6159f4a08ebc3e0b99033c85","slug":"crime-kannauj-news-knp6561083175","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में जेई व उसका साला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ में जेई व उसका साला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद में नलकूप विभाग में तैनात जेई पर एनएनएम ने छेड़छाड़ व फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। एएनएम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जेई व उसके साले को गिरफ्तार कर लिया।
नगर की एक युवती रविवार को अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि वह एएनएम के पद पर कार्यरत है। एक साल पहले उसके माता-पिता आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। घर पर उसके छोटे भाई-बहन थे। तभी उसके दूर के रिश्तेदार व नलकूप विभाग के जेई सुभाष चंद्र बीमारी की बात कहकर उसके घर पर आए।
पूर्व परिचित होने के कारण भाई-बहनों ने उन्हें घर पर रोक लिया। रात में जब भाई-बहन सो गए तो सुभाष चंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर भाई-बहन जाग गए। आरोपी को घर से भगा दिया। इस बात से नाराज होकर सुभाष चंद्र आए दिन उसके साथ गालीगलौज कर उसे पत्नी बनाने की धमकी देते हैं। सुभाष चंद्र ने चोरी-छिपे उसका फर्जी वीडियो भी बना लिया। अब एएनएम के माता-पिता ने जहां उसकी शादी की बात करते हैं, सुभाष चंद्र वह वीडियो दिखाकर अड़चन पैदा कर देता है।
विज्ञापन
26 सितंबर को सुभाष चंद्र ने पीड़िता को उसके दरवाजे के सामने गोली मारकर उठा ले जाने की धमकी दी। सुभाष चंद्र का साला अंजुम बाबू उसकी हरकतों में बराबर सहयोग करता है। पुलिस ने आरोपी जेई सुभाष चंद्र व उसके साले अंजुम बाबू को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।