फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

अगरबत्ती फैक्टरी में आग से झुलसे एक और मजदूर की मौत

Fri, 13 Aug 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
कन्नौज। हरदोई रोड तिराहे पर 27 जुलाई को अगरबत्ती फैक्टरी में आग लगने से झुलसे एक और मजदूर की मौत हो गई। एक मजदूर की पहले मौत हो चुकी है। अभी एक की हालत गंभीर बनी है। इससे पहले इसी फैक्टरी में दो माह पहले लगी आग से चार मजदूरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उदैतापुर निवासी बालकृष्ण ने 27 जुलाई को अगरबत्ती फैक्टरी प्रकरण में फैक्टरी मालिक अब्दुल बारी उर्फ राजू, अब्दुल्ला हारौन और दाउद हारौन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब्दुल बारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आग लगने की घटना के 17वें दिन दूसरे मजदूर अवधेश उर्फ जीतू यादव (40) की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूर की मौत से जिला प्रशासन ने मानीमऊ पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि हरदोई रोड तिराहा पर अगरबत्ती फैक्टरी में 27 जुलाई को तीन कर्मचारी फैक्टरी में मशीन चलाकर बारूद जैसी चीज की पिसाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई थी। झुलसे लोगों में सदर कोतवाली के गांव उदैतापुर निवासी संजू(25), अवधेश उर्फ जीतू(40), अवधेश(40) घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed