{"_id":"6b0b240a9fcf3375530ef057","slug":"ration-was-not-provided-even-after-obtaining-a-thumbprint-kannauj-news-c-214-1-knj1008-159994-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अंगूठा लगवाकर भी नहीं दिया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अंगूठा लगवाकर भी नहीं दिया राशन
Sun, 29 Nov 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
जसोदा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में गंभीर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। कोटेदार निर्धारित समय पर दुकान नहीं खोलते हैं। इसके चलते कार्डधारकों को घंटों लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत तेरारागी में अन्नपूर्णा खाद्यान्न की दुकान मायावती के नाम आवंटित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार का पति अपनी मर्जी से दुकान चलाता है। अरविंद शर्मा और धीरू ने बताया कि अंगूठा लगवाने और पर्ची देने के बाद भी राशन नहीं दिया गया। गंगाराम के कार्ड में छह यूनिट दर्ज हैं, लेकिन उन्हें केवल दो यूनिट का ही राशन मिला।
पात्रों को गेहूं नहीं दिया जा रहा है और केवल चावल वितरित किया जा रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाने का भी आरोप है। पूर्ति निरीक्षक सियाराम कुरील ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)