{"_id":"61156dad8ebc3e7b9a3b8185","slug":"crime-kannauj-news-knp645915987","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के घर को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फहीमुज्जमा खां को बुधवार को निर्माणाधीन मकान का कार्य देखकर लौटते समय एक युवक ने रोककर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर मकान को बम से उड़ाने की धमकी दी। फहीमुज्जमा खां ने गुरुवार को साथी अधिवक्ताओं के साथ सीओ शिव कुमार थापा को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व महासचिव चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में कई अधिवक्ता गुरुवार को सीओ शिव कुमार थापा के पास पहुंचे और एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फहीमुज्जमा खां के साथ हुई घटना के बाबत ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान फहीमुज्जमा खां ने बताया कि खोजीपुर गांव में उनके पैतृक मकान का निर्माण चल रहा है। बुधवार की शाम लगभग छह बजे वह निर्माणाधीन मकान से लौट रहे थे। तभी उनसे खुन्नस रखने वाले एक युवक ने उन्हें रोक लिया। युवक ने मकान का निर्माण कराने पर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने व मकान को बम से उड़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सीओ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके परिवार की सुरक्षा करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामला गंभीर है, वह स्वयं इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।