{"_id":"60c3a1648ebc3ed0a8126ace","slug":"crime-kannauj-news-knp6336195135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में आठ लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट घर से निकाल दिया। एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी माधुरी ने अपने पति, ननद, देवर-देवरानी ससुर और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
तहरीर में कहा है कि उसकी शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के बिचपुरवा गांव निवासी अनिरुद्ध के साथ 17 जून 2014 को हुई थी। दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता रहा है। बीते दिनों मारपीटकर घर से निकाल दिया गया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।