फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

रेंज के छह जिलों में सबसे कम हत्याएं कन्नौज में

Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर। साल 2019 के मुकाबले 2020 में रेंज के सभी छह जिलों में हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है। 2019 में 227 हत्याएं हुई थीं। वहीं पिछले साल 249 लोगों को मौत के घाट उतारा गया। इनमें भी सबसे ज्यादा 93 हत्याएं कानपुर नगर में हुईं। 2019 में यह आंकड़ा 72 था। रेंज में सबसे कम 16 हत्याएं कन्नौज में हुईं। सभी छह जिलों में डकैती की एक भी वारदात नहीं हुई। वहीं चोरी और लूट की घटनाओं में भी लगाम कसी गई।
विज्ञापन

कानपुर रेंज में छह जिले कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज हैं। आईजी ने पूरे रेंज का क्राइम ग्राफ जारी किया है। इसके मुताबिक 2020 में इन सभी जिलों में एक भी डकैती नहीं पड़ी। 2019 में कानपुर नगर में दो, औरैया व फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) में एक-एक डकैती हुई थी। चोरी की 363 वारदातें हुईं। 169 घटनाएं केवल कानपुर नगर की हैं। अन्य जिलों में चोरी का आंकड़ा सौ से कम है। लूट की घटनाओं में लगभग 50 फीसदी की कमी आई है। 2019 में रेंज में कुल 103 लूट हुई थीं। 2020 में 57 लूट की वारदातें हुईं। वाहन चोरी 50 प्रतिशत कम हुई है।
विज्ञापन

इस तरह हुईं हत्याएं
कानपुर नगर : 96
कानपुर देहात : 32
इटावा : 37
औरैया : 29
फर्रुखाबाद : 42
कन्नौज : 16
कानपुर नगर में दुष्कर्म भी ज्यादा
2020 में पूरे रेंज में दुष्कर्म की 118 घटनाएं दर्ज की गईं। 2019 में यह आंकड़ा 121 था। तब कानपुर नगर में 53 वारदातें हुई थीं। 2020 में नगर में 62 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला कप्तानों को सख्ती के निर्देश दिए हैं। अपराधियों पर नकेल कसें। गैंगस्टर के तहत करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed