{"_id":"5fe8c6a88ebc3ecd6c29044a","slug":"crime-kannauj-news-knp6025027124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नाली के पानी को निकलने को लेकर दो पक्षों में लाठियां चली। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीच-बचाव करने गई पूर्व प्रधान भी घायल हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभापुर निवासी उमेश और विजय कुमार के बीच नाली का पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग जुट गए और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने पथराव भी किया।
करीब आधा घंटे चले विवाद में उमेश, गौरव, राजेश्वरी, शिवांगी और दूसरे पक्ष की रचना, नेहा, राजेश और विजय कुमार घायल हो गए। झगड़े की जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान विद्या देवी बीचबचाव करने गई। सिर में ईट लगने से वह भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।