फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को पीटा

Wed, 12 Aug 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
कन्नौज। दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन न मिलने पर ससुरालियों ने युवती से मारपीट कर उसे रात को घर से निकाल दिया। मायके आकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नखासा निवासी लालाराम पुत्र रामू पहलवान ने सात मई 2018 को बेटी रोली की शादी अवंतीबाई नगर फर्रुखाबाद में रहने वाले शशिकांत से की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से शशिकांत और परिवार के लोग दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर शशिकांत ने पिता राम रतन और मां के साथ 10 अगस्त को रोली की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद घर से निकाल दिया। मंगलवार को रोली के पिता लालाराम ने शशिकांत, रामरतन और सास के खिलाफ सदर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विकास राय ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed