{"_id":"5f2c35d08ebc3e411b5415b3","slug":"crime-kannauj-news-knp575399421","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने महिला यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने महिला यात्री को लूटा
विज्ञापन
कन्नौज। बसों में जहरखुरानी गिरोह की सक्रियता बढ़ती जा रही है। भाई को राखी बांधकर मायके लौट रही एक महिला के नकदी, जेवर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूट लिया गया। बेहोश महिला को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
छिबरामऊ कोतवाली के सरायमदायमगंज में रहने वाली मिथलेश कुमारी रक्षा बंधन को मैनपुरी के कुरावली में रहने वाले भाई को राखी बांधने गई थीं। बुधवार शाम लौटते समय बस में पास ही सीट पर बैठे एक युवक ने बातों में उलझा कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।
इसके बाद करीब 50 हजार के जेवर और एक हजार रुपये लूटकर वह भाग निकला। मिथलेश कुमार को लोगों ने 100 शय्या अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें परिवार के किसी शख्स ने न तो सूचना दी है और न ही पुलिस को कोई तहरीर दी गई है। मामले की जानकारी के लिए अस्पताल में दरोगा को भेजा गया लेकिन महिला नहीं मिली।