{"_id":"5f2af3d98ebc3e411b54156c","slug":"crime-kannauj-news-knp575233885","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी, थाने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी, थाने पहुंचे लोग
विज्ञापन
सौरिख। नगर के समुदाय विशेष के एक युवक ने फेसबुक पर राम मंदिर निर्माण का फैसला देने वाले जज पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
बुधवार को एक युवक ने फेसबुक पर राम मंदिर के पक्ष में फैसला देने वाले जज पर अभद्र टिप्पणी कर दी। लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। मामले की जांच करने कस्बा इंचार्ज अभिषेक शुक्ला युवक के घर पहुंचेे तो पता लगा कि युवक मुंबई में रह रहा है और किसी ने उसके मोबाइल से टिप्पणी पोस्ट की थी।
बाद में इस पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया गया और युवक ने माफीनामा भी फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि शिकायत मौखिक थी, अब तक किसी ओर से तहरीर नहीं मिली है।