{"_id":"5f2af3068ebc3e4143256887","slug":"crime-kannauj-news-knp5752333116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावनाओं से आगे नहीं बढ़ रही पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावनाओं से आगे नहीं बढ़ रही पुलिस की जांच
विज्ञापन
अमन चतुर्वेदी (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद के ग्राम गदनपुर तुर्रा के रहने वाले अमन चतुर्वेदी की मौत को चार दिन का समय बीत चुका है। हत्या या हादसे में उलझी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पुलिस की जांच महज संभावनाओं पर चल रही है।
अमन चतुर्वेदी की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने इस मामले के मुख्य संदिग्ध और मृतक के पारिवारिक छन्नू से कई राउंड पूछताछ की। छन्नू हर बार खुद के घटनास्थल पर न होने का दावा कर रहा है। अब इस बंद ताले की चाबी अनमोल शुक्ला ही हो सकता है जो अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है।
अनमोल की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र के कुछ गांवों के अलावा जहानगंज क्षेत्र में भी दबिश दी, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस छन्नू व अनमोल को पहले अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है।
विज्ञापन
इसके अलावा अमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मूल कॉपी अभी तक पुलिस को नहीं मिली है। इस कॉपी को चिकित्सकों को दिखाकर एक्सपर्ट की राय ली जाएगी, इसके बाद स्थिति साफ होगी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि अनमोल की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।