{"_id":"5f29b3138ebc3e3cde30484b","slug":"crime-kannauj-news-knp5750766161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंका
विज्ञापन
घटना स्थल बाग में चाचा व पिता से जानकारी लेते सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के रौरा गांव में किसान ने छोटे भाई के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी और शव को काली नदी में फेंक दिया। परिवार के लोगों ने पूछताछ की और गांव में चर्चा शुरू हुई तो किसान के छोटे भाई ने कोतवाली जाकर पुलिस से सच्चाई बयां कर दी। पुलिस ने युवती के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर गोताखोरों की मदद से शव नदी में शव की तलाश शुरू कराई।
रौरा गांव का कमलेश जाटव सोमवार शाम को कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि बड़े भाई सर्वेश जाटव ने बेटी दीपा (18) की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। रविवार रात करीब 12 बजे गांव के बाहर बाग में हत्या कर शव काली नदी में फेंक दिया। हत्या में वह (कमलेश )भी शामिल था। सुबह घर में दीपा के न मिलने पर परिवार के लोगों ने पूछताछ की और गांव में भी चर्चा शुरू हो गई। राज खुलने के डर से उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि सर्वेश जाटव को भी पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उसने बेटी की हत्या कबूल की है। दोनों वारदात स्थल भी ले जाया गया। गोताखोरों की मदद से मंगलवार शाम करीब चार बजे नदी में शव की तलाश शुरू कराई लेकिन अभी सफलता नहीं मिली। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि शव की तलाश के साथ मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
कम उम्र में कर दी थी दीपा की शादी
गुरसहायगंज। गांव के एक युवक के दीपा का प्रेम प्रसंग होने के कारण सर्वेश ने साढ़े सोलह साल में ही उसकी शादी कर दी थी। इसके बाद भी दीपा प्रेमी से मिलती रही। इससे भाई के साथ उसकी हत्या कर दी।
सर्वेश ने पुलिस को दीपा की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व फर्रुखाबाद के सातनपुर पटिया निवासी एक युवक से की थी। दो महीना ससुराल में रहने के बाद मायके आ गई। कुछ समय बाद सिकंदरपुर चौकी के ग्राम युवक से मिलती-जुलती थी। ये बात सर्वेश और उसके परिवार को पसंद नहीं थी। उसकी तीसरी जगह शादी के लिए सर्वेश ने बात की थी। इस पर 10 जुलाई को दीपा युवक के साथ गायब हो गई थी। 13 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने दोनों को गांव अमरोली के निकट एक बाग में पकड़ लिया। दो अगस्त की रात करीब 12 बजे हल्की बरसात में दीपा घर से निकल पड़ी। सर्वेश ने भाई कमलेश के साथ ने दीपा का पीछा किया। आधा किलोमीटर दूरी पर दीपा फोन कर गांव के युवक को बुला रही थी। इसी दौरान सर्वेश और कमलेश ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
आज एसडीआरएफ तलाश करेगी नदी में शव
काली नदी में पानी अधिक होने के कारण मंगलवार शाम गोताखोरों को दीपा का शव तलाशने में सफलता नहीं मिली। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को लखनऊ से बुलाया गया है। इससे बुधवार को एनडीआरएफ काली नदी में दीपा का शव तलाशने आएग्री।