फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

कन्नौज: होली रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Fri, 14 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर गिहार कालोनी के सामने होली रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इस कदर बढ़ गया कि मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक समुदाय के लोग जब गिहार कॉलोनी के सामने स्थित अपनी दुकान को खोलने के लिए पहुंचे, तो यहां पर सड़क किनारे होली के लिए लकड़ी लगी हुई थी। युवकों ने जब इस लकड़ी को हटाने के लिए कहा तो गिहार समाज के लोगों से उनकी कहासुनी होने लगी। विवाद के चलते यहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। होली स्थल पर पड़ी लकड़ी सड़क तक जमा होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। गिहार समुदाय के लोगों का कहना था कि यहां पर कई दशकों से होली रखी जाती है, इसलिए उन्होंने होली रखी है। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि उन्हें होली रखने पर कोई आपत्ति नहीं है। होली को चार दिन पहले रखा जाए। पुलिस ने यहां पर लाठियां पटककर भीड़ को हटाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने होलिका स्थल पर पड़ी लकड़ी को ट्रैक्टर में भरवाकर कोतवाली पहुंचवा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हरे पेड़ को काटकर सड़क को अवरुद्ध करने वाले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed