{"_id":"5dfbc1d38ebc3e87cd193bac","slug":"crime-kannauj-news-knp533281575","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर रसूलाबाद के ईंट भट्ढे के समीप एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव सड़क किनारे पड़ा मिला। गांव के लोग गुरुवार सुबह सैर को निकले तो युवक को पड़ा देखा। पास में बाइक भी पड़ी थी। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक ने युवक को सीएचसी भेज, जहां डाक्टरों ने मृतघोषित कर दिया।
युवक की पहचान गदनापुर काजी निवासी अमन कनौजिया (21) पुत्र अनिल कुमार कनौजिया के रूप में हुई। बाइक के पास मिली चप्पलों से दोस्त की पहचान हुई। पुलिस ने घायल दोस्त को हिरासत में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की। गदनापुर काजी निवासी अनिल कुमार का दूसरी पत्नी नीरजा देवी से फर्रुखाबाद न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पुत्र अमन कनौजिया बुधवार शाम बाइक से तालग्राम बुलाने आया था। अमन को गांव का अमित कनौजिया (22) पुत्र संदीप मिला गया और पिता को गांव के ट्रैक्टर पर बैठाकर घर भेज दिया। गुरुवार सुबह बाइक समेत शव पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस बाइक फिसलने व किसी वाहन से टक्कर लगने से दोस्त के साथ खड्ड में गिरने और सर्दी से मौत की आशंका जता रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। वैसे दोनो युवक नशे में थे।
पिता अनिल ने बताया कि पुत्र के घर न पहुंचने पर रात में ही खोजते रहे नहीं मिला। उनका कहना कि पहली पत्नी सुधा की मौत अमन के बचपन में ही हो गई थी। साली नीरजा देवी से दूसरी शादी कर ली थी। इससे एक पुत्री नेहा है। कुछ दिन बाद दूसरी पत्नी से विवाद हो गया। वह अपने मायके रह रही थी। न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी। खेती बाड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, लोगों के यह बात गले नहीं उतर रही कि साथ में जा रहा दोस्त अमित चुपचाप घर लेट गया और किसी को जानकारी नहीं दी। सुबह जब बाइक के पास पड़ी चप्पलों से पहचान हुई तो पुलिस ने घायलावस्था में घर से हिरासत में लिया। पूछतांछ की और सीएचसी भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।