फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,up news,vyapari

कन्नौज : निरीक्षक से अभद्रता में व्यापारी नेता पर रिपोर्ट, व्यापारियों का धरना

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,up news,vyapari
गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष से वार्ता करते कोतवाल जयप्रकाश शर्मा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। रविवार रात कर चोरी का मामला पकड़ने पर मंडी निरीक्षक से हुई अभद्रता में गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष और उनके भाई को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों पर भी बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह रिपोर्ट दर्ज होने का पता चलते ही व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने मंडी निरीक्षक पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए मंडी गेट पर धरना दे दिया। इसके कारण डेढ़ घंटे तक मंडी और जीटी पर जाम लगा रहा। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर व्यापारियों का धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

मंडी निरीक्षक श्रवण परमार ने तहरीर में बताया कि रविवार रात मंडी परिसर के गेट पर मूंगफली के बोरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया था। बिल्टी और सिक्स आर में ट्रॉली में 63 क्विंटल मूंगफली लदी होना दर्शाया गया था, जब वजन कराया गया तो इसमें 90 क्विंटल मूंगफली निकली। निरीक्षक ने इसे कर चोरी का मामला बताते हुए रिपोर्ट बनाना शुरू किया। इसी दौरान गल्ला आलू आढ़ती संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जानी और उनके भाई गोलू गुप्ता ने सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। गालीगलौज कर उनको जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर 25 अन्य लोग भी वहां पर आ गए और बदसलूकी की।
विज्ञापन

मंडी निरीक्षक की तहरीर पर बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह इसका पता व्यापारियों का लगा तो वे आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने मंडी निरीक्षक पर ढाई हजार रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी समिति में बैठक की और सचिव बृजभान से निरीक्षक को बुलाकर वार्ता कराने की मांग की, लेकिन एक घंटे के बाद भी निरीक्षक नहीं आए तो मंडी के गेट पर ही व्यापारी धरना देने लगे। वे निरीक्षक के निलंबन की मांग पर अड़ गए। इस कारण किसानों के ट्रैक्टर मंडी में नहीं आ सके और गेट पर वाहनों की कतार लग गई। धरने की सूचना पाकर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, मंडी चौकी इंचार्ज अजब सिंह व मेन बाजार चौकी इंचार्ज विनय शर्मा मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों का कहना था कि मंडी निरीक्षक उनसे ढाई हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। पुलिस के जांच के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए, जिसके बाद किसानों के वाहन मंडी में अंदर आ सके। कोतवाल ने मंडी गेट पर खड़े होकर वाहनों को अंदर कराया।

जो आरोप लगाए गए हैं, वे फर्जी व बेबुनियाद हैं। व्यापारियों की ओर से अपने कार्यों को छिपाने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं।
- श्रवण परमार, मंडी निरीक्षक
व्यापारियों ने जो आरोप मंडी निरीक्षक पर लगाए गए हैं, वे गंभीर हैं। इन आरोपों की जांच करेंगे। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- बृजभान, मंडी सचिव
मंडी निरीक्षक की अवैध वसूली के विरोध में आवाज उठाई तो फर्जी एफआईआर दर्ज करा दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए।
- अनुज गुप्ता जॉनी, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष

मंडी गेट के बाहर खड़े मूंगफली और मक्का लदे वाहन। संवाद

मंडी गेट के बाहर खड़े मूंगफली और मक्का लदे वाहन। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed