फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तालग्राम। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर तिर्वा के अन्नपूर्णा नगर में शादी के एक माह बाद ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के लाल सहायपुरवा निवासी दिनेश तिवारी ने 11 मई 2022 को बेटी रूपाली (21) की शादी तिर्वा के मोहल्ला अन्नपूर्णा नगर में रहने वाले रामजी पांडेय के साथ की थी। शुक्रवार को रूपाली ने पति रामजी, ससुर अवनीश, सास रेनू, ठठिया के चंदौली निवासी ममेरे ससुर सौरभ और रिश्तेदार सुबोध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि शादी के बाद से पति और उनके परिवार के लोग दहेज में एक बाइक और दो लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे बंधक बनाकर भूखा रखा और तरह-तरह की यातनाएं दीं। 14 जून को सभी लोगों ने उसे पीटा और जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed