फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

बदमाशों ने बचने के लिए सिपाही को बाइक से मारी टक्कर

Wed, 29 Jun 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। पुलिस ने गश्त के दौरान जब बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका तो उन्होंने बाइक भगा दी। सिपाहियों ने बाइक से इन बदमाशों का लगभग आठ किलोमीटर तक पीछा किया। बदमाशों ने बचने के लिए सिपाही को बाइक से ही टक्कर मार दी और फिर उस पर हमला भी कर दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

सोमवार की रात को कसाबा चौकी पर तैनात सिपाही आदित्य व मान सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कसाबा की तरफ से एक सफेद रंग की बिना नंबर की बाइक पर आ रहे तीन युवकों को रोका तो उन्हाेंने बाइक भगा दी। दोनों सिपाहियों ने अपनी बाइक से जब इनका पीछा किया तो वे चंदरपुर रोड पर भागे। सिपाहियों ने इसकी सूचना सिकंदरपुर चौकी पुलिस को दे दी और खुद भी इन बदमाशों के पीछे लगे रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कस्बे में जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने सिपाही पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें सिकंदरपुर चौकी पर तैनात सिपाही प्रवीण घायल हो गया। बदमाशों ने सिपाहियों पर हाथ में पहने हुए लोहे के पंच से भी हमला किया। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को दबोच लिया और कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो ये बदमाश पड़ोसी जनपदाें में भी लूट, चोरी व मारपीट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बदमाशों ने कई वारदातों को कबूल भी किया है। पुलिस बुधवार को मामले का खुलासा कर सकती है।
बदमाशों के पास से मिली बाइक भी चोरी की बताई जा रही है। ये तीनों बदमाश नगर के ही
अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं, हालांकि इस पर पुलिस कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

छह दिन पहले बाइक से ही लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम
22 फरवरी को लुटेरों ने नई बस्ती मोहल्ले के पास से ही मैनपुरी जनपद के ग्राम तेजगंज निवासी अंजू राठौर पत्नी शिवकुमार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। अंजू के साथ सफेद बाइक सवार तीन युवकों ने ही लूट की थी और फिर गिरधरपुर रोड की तरफ भाग गए थे। अब पुलिस ने बाइक सहित ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed