फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पिटाई से फट गई थी राजमिस्त्री की आंत

Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर में पड़ोसियों की पिटाई से राजमिस्त्री के पेट की आंत फट गई थी। इससे उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मजदूर की मां की तहरीर पर दंपती समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के नारायनपुर गांव निवासी जयवीर (35) राजमिस्त्री था। मकान बनाने के रुपये न मिलने पर उसने पड़ोसी से तगादा किया था। इससे नाराज होकर पड़ोसी विजय पाल, पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र विपिन और छोटे भाई की पत्नी संध्या के साथ शुक्रवार रात घर में घुस आए। जयवीर, उसकी मां छबीली देवी, बहन रीना और भाई रणवीर पर हमला कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में जयवीर की मौत हो गई थी। रविवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जयवीर की मौत पिटाई के दौरान पेट की आंत फट जाने के कारण हुई थी। मृतक की मां छबीली देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षय रोग से ग्रसित जयवीर की पत्नी की बिगड़ी हालत
राजमिस्त्री जयवीर के पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी सोनी देवी पांच साल से क्षय रोग से ग्रसित है। पोस्टमार्टम हाउस में सोनी देवी की हालत बिगड़ गई। मां छबीली देवी ने बताया कि बेटे की मौत के बाद उसके बच्चे संजू, सुमित, बेटी असरेखा, मोहित और एक दो वर्षीय बेटे के पालन-पोषण को लेकर वह चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed