फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

छिबरामऊ में दस हजार रुपये घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
आरोपी लेखपाल रोहित। संवाद - फोटो : KANNAUJ
छिबरामऊ (कन्नौज)। जमीन की पैमाइश न करने के बदले दस हजार रुपये की घूस लेते लेखपाल को कानपुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम अशोक कुमार ने उसे निलंबित भी कर दिया।
विज्ञापन

छिबरामऊ तहसील के गांव सलेमपुर निवासी वीरेश कुमार के पिता रामफेरे ने जीटी रोड के किनारे स्थित शाहजहांपुर गांव की अपनी भूमि बेटे के नाम कर दी थी। इसको लेकर वीरेश के चाचा ने पैमाइश के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था। गुरसहायगंज के विशंभरपुर निवासी लेखपाल रोहित सिंह को भूमि की पैमाइश करनी थी। पैमाइश न करने के लिए रोहित ने वीरेश से पचास हजार रुपये की मांग की थी। बाद में बात दस हजार रुपये में तय हुई।
विज्ञापन

अचानक वीरेश ने लेखपाल की शिकायत एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा से कर दी। बुधवार को डीआईजी की गठित टीम छिबरामऊ पहुंची। वीरेश ने रोहित को रुपये देने के लिए कस्बे में ताजपुर रोड पर स्थित एक दुकान के पास बुलाया। वीरेश जब रोहित को दस हजार रुपये दे रहा था, तभी एंटी करप्शन टीम ने रोहित को पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। रोहित के पास से घूस के दो हजार रुपये के पांच नोट मिले। एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व कानपुर इकाई के निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया। टीम में आरपी सिंह, एकता त्यागी, राकेश सिंह, डीपी मिश्रा, राजेंद्र सिंह, शिव कुमार, अनिल कुमार और मधु यादव भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed