फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

जिली चोरी पकड़ने गई टीम से हाथापाई

Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। बकाए बिल वसूली और बिजली चोरों पर शिंकजा कसने पहुंची बिजली टीम से युवकों ने अभद्रता कर हाथापाई की। सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। जेई की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

33 केवीए विद्युत उपकेंद्र (नगरीय क्षेत्र) के जेई अजय अवस्थी गुरुवार शाम करीब सात बजे कस्बे के मोहल्ला ग्रेसीगंज की गली नंबर दो में कनेक्शन चेक कर रहे थे। इस दौरान विकास का बिल बकाया मिला। वह मीटर से बाईपास केबल डालकर बिजली का प्रयोग कर रहा था। इस दौरान टीम ने केबल काटकर जब्त कर ली। इस पर विकास और उसके भाई प्रभात ने टीम के साथ अभद्रता कर हाथापाई कर दी। सरकारी अभिलेख फाड़ कर फेंक दिए। अजय अवस्थी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को सुरक्षित कोतवाली लेकर आई। जेई अजय अवस्थी ने विकास और उसके भाई प्रभात कुमार के खिलाफ हाथापाई करने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed