फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

चोरों ने साढ़े छह लाख रुपये के नकदी जेवर किए पार

Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
तिर्वा। पचोर गांव में बुधवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी व बक्से में रखे करीब छह लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात के वक्त घर वाले सोते रहे। गुरुवार सुबह मामले की जानकारी होने पर खोजबीन की गई तो खेतों में खाली बक्से व कपड़े पड़े मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव निवासी उर्मिला सिंह ने बताया कि पति सुशील सिंह नासिक में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। गांव में वे बच्चों के साथ रहती हैं। बुधवार की रात वे बच्चों के साथ कमरे के बाहर बरामदे में सो गईं थीं। रात को किसी समय कुछ चोर छत पर चढ़कर जीने से नीचे कमरे में उतर आए। कमरे में लगा ताला तोड़ कर अंदर चले गए।
विज्ञापन

कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखा सोने का एक हार, सोने के चार कंगन, चेन, सोने की दो जोड़ी झुमकी, सोने की छह अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी फुलपेटी चांदी की व 50 हजार रुपये साथ ले गए। सुबह उसने कमरा खोला तो सामान इधन-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली थी। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो झाड़ियों में खाली बक्सा व अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पीड़िता ने बताया कि करीब छह लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed