{"_id":"6297ba045eed9325eb51f3af","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7001216109","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्यूटी पार्लर संचालिका से जेठ ने किया दुष्कर्म, वारदात से पहले पति को पिला दी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्यूटी पार्लर संचालिका से जेठ ने किया दुष्कर्म, वारदात से पहले पति को पिला दी शराब
Thu, 02 Jun 2022 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज में पति को शराब पिलाने के बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ शिक्षक जेठ ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर ससुरालियों ने पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला तिर्वा में ब्यूटी पार्लर चलाती है।
मंगलवार रात पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि सात फरवरी 2015 को उसकी शादी फर्रुखाबाद के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति से हुई है। पति की आर्थिक हालत ठीक न होने पर वह सदर कोतवाली के एक गांव में शिक्षक जेठ, शिक्षिका जेठानी के घर रहने लगी और तिर्वा में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। आरोप है कि स्कूलों की छुट्टी होने पर 23 मई को जेठ परिवार के साथ उसे और उसके पति को पैतृक गांव ले गया।

वहां रात में ही जेठ ने पति को शराब पिलाकर नशे में कर दिया। इसके बाद उसके कमरे में घुसकर जेठ ने दुष्कर्म किया। सुबह जब उसने पति से शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो जेठ शिक्षक, शिक्षिका जेठानी, ससुर, पति और देवर ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कार से जलालपुर पनवारा छोड़कर भाग गए। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।