{"_id":"62965f8e2648b67abd6e19db","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6999293157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कन्नौज। खेतों में लगे किसानों के नलकूपों के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने नलकूपों की मोटर और पंखे बरामद किए हैं।
सदर कोतवाली के पैंदाबाद निवासी किसान पुत्तूलाल ने खेत में लगे नलकूप की मोटर और पंखा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उप निरीक्षक अनूप कुमार मौर्या ने छानबीन शुरू की। सोमवार रात करीब 12 बजे उप निरीक्षक अनूप कुमार मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैंदाबाद गांव के पास घेराबंदी कर भवानीपुर प्रताप गांव निवासी संदीप गौतम, सूरज, कौशल और मुद्दापुर्वा हरपालपुर हरदोई निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे नलकूपों में लगी मोटर और पंखे चोरी करते हैं। संदीप गौतम की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरों को भी बरामद किया। पकड़े गए चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया।