{"_id":"6291127072fa4217ba27e02f","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp69921229","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अनामिका (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। सौरिख क्षेत्र के ग्राम कांकरकुई में गर्भवती की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम कांकरकुई निवासी अनामिका (22) की शादी अजीत से साल 2020 में हुई थी। वे तीन माह की गर्भवती थी। गुरुवार रात बुखार आने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन अनामिका को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए।
महिला की मौत की जानकारी पाकर उसके पिता कानपुर नगर के बिल्हौर के रौगांव गांव निवासी रामसेवक परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर निरीक्षक उपेंद्र यादव, नादेमऊ चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अजीत व उसके बड़े भाई राजीव पंजाब में फैक्ट्री में काम करते हैं। उसका छोटा भाई कमल घर में ही साथ रहता है। अनामिका पति के साथ पंजाब में ही रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी।
निरीक्षक उपेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।